हरियाणा कांग्रेस कमेटी का कम्प्यूटर हैक

कम्प्यूटर में थी पार्टी से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं, हैकर ने डाटा सुरक्षित लौटाने के बदले 980 डॉलर मांगे।
पंचकूला। हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में लगे कंप्यूटर हैक हो गया है। विदेशी हैकर ने कंप्यूटर डाटा सुरक्षित लौटाने के बदले 980 डालर की मांग की है। इस संदर्भ में फिलहाल कांग्रेस पार्टी आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस में भारी उलटफेर किया गया था। अशोक तंवर की जगह कुमारी शैलजा को पार्टी का कमान सौंपा गया था। डाटा हैक होने से पार्टी कार्यकर्ताओं व आर्थिक ब्यौरा से जुड़ी सभी सूचनाएं गायब हो गईं हैं।